Lets discuss about
जैसा की हम सब जानते है की नोकिआ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इंडिया मे !
एक समय था जब नोकिआ पूरी दुनिया मे अपनी धाक जमाया हुआ था और नोकिआ के फ़ोन बहुत ही ज्यादा पसंद किये जाते थे
About Nokia
नोकिया
बहुराष्ट्रीय दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी एवं उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी
नोकिया कार्पोरेशन, फिनलैंड की बहुराष्ट्रीय संचार कंपनी है। इसका मुख्यालय फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पड़ोसी शहर कैलानिएमी (Kailaniemi), एस्प्रो में स्थित है। नोकिया मुख्यत: वायरलेस (बेतार) और वायर्ड (तार युक्त) दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) पर कार्य करती है। नोकिया में लगभग ११२,२६२ कर्मचारी, १२० अलग-अलग देशों में कार्य करतें हैं | इसका व्यापार १५० विभिन्न देशों में फैला हुआ है, इसकी वैश्विक वार्षिक राजस्व में बिक्री लगभग ५१.१ बिलयन यूरो और परिचालन लाभ लगभग ८.० बिलयन यूरो २००७ में दर्ज की गयी।[3] नोकिया का वैश्विक डिवाइस बाज़ार में हिस्सा २००८ Q3 में ३८% है जबकि ये प्रतिशत २००७ में ३९% था।[4]


नोकिया दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी है| नोकिया बाज़ार के लगभग सभी खंड (सेगमेंट) और प्रोटोकॉल, सी.डी.एम.ए. (CDMA), जी.एस.एम. (GSM) और डब्ल्यू-सी.डी.एम.ए. (W-CDMA) को मिलाकर, अपने उत्पादों का निर्माण करती है| नोकिया की सहायक कंपनी नोकिया सिमंस नेटवर्क नेटवर्क उपस्कर, समाधान व सेवाओं पर कार्य करती है। इसके हार्डवेयर को अन्य सभी मोबाइल फोन की अपेक्षा अधिक मजबूत माना जाता है
Nokia History
नोकिया की स्थापना सन् १८६५ को दक्षिण-पश्चिमी फिनलैंड के ताम्पेरे शहर के तम्मेर्कोसकी रैपिड्स के तट पर फ्रेडरिक इदेस्तम के द्बारा एक लकड़ी-लुगदी मिल के रूप में हुई। यह कंपनी बाद में नोकिंविरता नदी के पास टाऊन ऑफ़ नोकिया में स्थानांतरित हो गयी। “नोकिया” नाम इसी नदी के नाम पर पड़ा है।
फिनिक्स रबड़ वर्क्स, जिसकी स्थापना बीसवी सदी के आरम्भ मनी हुई, सबसे पहले नोकिया ब्रांड का इस्तेमाल किया|नोकिया ने १९६० के दशक के बाद से व्यापारिक और सैन्य मोबाइल रेडियो संचार प्रौद्योगिकी का निर्माण करना प्रारम्भ कर दिया। नोकिया ने १९७१ में सलोरा के साथ मिलकर फोन का निर्माण किया। नोकिया १४ सालो से विश्व की सबसे बड़ी मोबाइल निर्माता थी पर २७ अप्रैल को सेमसंग ने नोकिया की स्थति गिरा दी और स्वयं पहले स्थान पर आ गयी।
Nokia 1st phone comes in India
